अलीगंज : मुफ्त नेत्र जांच शिविर आयोजित, 200 लोग हुए लाभान्वित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 24 नवंबर 2018

अलीगंज : मुफ्त नेत्र जांच शिविर आयोजित, 200 लोग हुए लाभान्वित


{अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह}:-

अलीगंज प्रखंड के बीआरसी मैदान में शनिवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पुजणीय माता साध्वी एवं सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


शिविर को संबोधित करते हुए साध्वी जी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नही है। इसलिए हर लोगों को मानव सेवा करना चाहिए। नेत्र दान महा पुण्य के समान है। विधायक बंटी चौधरी ने कहा कि प्रखंड में यह कार्यक्रम मुखिया संघ व बुद्धिजीवियों के सहयोग से विरातन राजगीर के तत्वधान में नेत्र जांच अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किया गया है, जो काफी सराहनीय कदम है। इस कार्य में हर लोगों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि विलायतन राजगीर के ट्रस्ट द्वारा नेत्र जांच कर मोतियाबिंद मरीजों को मुफ्त में ऑपरेशन कर विलायतन में लेंस लगाया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए महावीर विद्या मंदिर लछुआड के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह ने बताया कि नेत्र जांच के बाद सभी मरीजों को विलायतन के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विलायतन राजगीर में ऑपरेशन किया जाएगा। जिन्हें निर्धारित तिथि को टीम के द्वारा मुफ्त ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाएगा। उक्त शिविर में लगभग दो सौ मरीजों का नेत्र जांच किया गया। 


मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो शमशीर मलिक, समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद,मुखिया मनोज सिंह, डॉक्टर सुपेंद्र यादव,जोगन यादव ,राजकुमार यादव,रविशंकर सिंह, धीरेंद्र यादव, चुनचुन यादव, मुखिया दिलीप रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे।


Post Top Ad -