अलीगंज : आस्था व विश्वास से जुड़ा है मानपुर का सूर्यनारायण मंदिर, छठ में उमड़ते हैं श्रद्धालु - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 4 नवंबर 2018

अलीगंज : आस्था व विश्वास से जुड़ा है मानपुर का सूर्यनारायण मंदिर, छठ में उमड़ते हैं श्रद्धालु

(अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के मानपुर गांव के कैलाश नदी तट पर बने सूर्य नारायण मंदिर अलीगंज प्रखंड वासियों के लिए आस्था व विश्वास का  केन्द्र बिंदु है। यहां बीस वर्षों से भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर छठ व्रतियों के द्वारा कैलाश नदी तट पर सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया जाता है। यहां काफी संख्या में आस -पास के लोग भगवान भास्कर की पुजा अर्चना करने आते हैं।यहां सूर्यनारायण पूजा समिति के द्वारा भव्य पंडाल की तैयारी महीनों दिन से किया जा रहा है। ग्रामीण सत्यप्रभा शर्मा बताते हैं कि हम काफी गंभीर बीमारी से परेशान थे, और कुछ लोग बड़गाव जाकर कष्टी देने के लिए बोली तो हम वहां गये और  भगवान भास्कर को कष्टी दिया और रात भर मैं गंभीर घाव से मुक्त हो गये।तब हम और हमारे गांव के साथी के सहयोग से गांव में वर्ष 1989 से गांव के दक्षिण कैलाश नदी कैलाश तट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा बनाकर पुजा - अर्चना किया जा रहा है। पूजा समिति खे अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद सुमन ने बताया कि इस बार पानी की काफी दिक्कत है। लेकिन पुजा समिति छठ व्रतियों के लिए आधा दर्जन समरसेबुल व बोरिंग से नदी में पानी भरने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर पर कोई सुविधा नही मिल पा रही है।

बता दें कि बड़ी संख्या में छठ व्रती यहां भगवान भास्कर को अरग देने आते हैं। पूजा समिति अध्यक्ष ने बताया कि इस बार भी नदी तट पर भव्य डेकोरेशन व सजावट किया जा रहा है।और मेला में आये लोगों को पुजा कमिटी के सदस्य द्वारा विशेष ख्याल रखा जाता है। प्रखंड के मानपुर गांव स्थित कैलाश नदी तट पर ही भगवान भास्कर की प्रतिमा का निर्माण किया जाता है।

Post Top Ad -