जमुई : कृषि के क्षेत्र में इंप्रूवमेन्ट पर सीएम के हाथों सम्मानित हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 4 नवंबर 2018

जमुई : कृषि के क्षेत्र में इंप्रूवमेन्ट पर सीएम के हाथों सम्मानित हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार

{News Desk | gidhaur.com}

बिहार की राजधानी पटना स्थित होटल मौर्या के अशोका हाॅल में इंडिया टुडे ग्रुप ने " स्टेट ऑफ दी स्टेट बिहार कॉन्क्लेव - 2018 " का आयोजन  किया। इस कॉन्क्लेव में राज्य के जमुई समेत 19 जिलों के जिला पदाधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर इम्प्रूवमेंट के लिए सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि चयन के लिए जिलों का 10 मापदंडों पर मूल्यांकन तथा रैंकिंग किया गया था।

         जमुई जिला को कृषि के क्षेत्र में उच्च रैंकिंग के लिए चयनित किया गया तथा यहाँ के कुशल एवं लोकप्रिय जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को सम्मान ग्रहण करने के लिये आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई के कर्मठ जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को कृषि के क्षेत्र में बेहतर इम्प्रूवमेंट के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सीएम श्री कुमार ने इनके अलावे अन्य 18 जिलों के जनप्रिय जिला पदाधिकारी को भी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर इम्प्रूवमेंट के लिए पुरस्कृत किया।

                   उल्लेखनीय है कि इंडिया टुडे ग्रुप ने विधि व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय कल्याण, कृषि एवं सम्बंधित क्षेत्र तथा उद्योग समेत कुल 10 बिंदुओं पर राज्य के विभिन्न जिलों में बेहतर इम्प्रूवमेंट से सम्बंधित रैंकिंग कराई थी।

    इससे सम्बंधित क्षेत्रों में राज्य के कुल 19 जिलों का चयन किया गया , जिसमें जमुई जिला को कृषि के क्षेत्र में बेहतर इम्प्रूवमेंट के लिए नामित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

           राज्य सरकार के सचिव मनीष कुमार वर्मा ने इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा जमुई जिला को कृषि के क्षेत्र में बेहतर इम्प्रूवमेंट के लिये चयनित किये जाने के बाद इस आशय की सूचना यहाँ के कर्तव्यनिष्ठ जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को दी और उन्हें सम्मान ग्रहण करने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा।

            जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार पटना स्थित होटल मौर्या के अशोका हॉल में आयोजित समारोह में भाग लिया और राज्य के जनप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर - कमलों से बतौर पुरस्कार " स्मृति चिन्ह " ग्रहण कर जमुई जिला के करीब 18 लाख आबादी को गौरवान्वित होने का अवसर दिया।

           उधर जिला प्रशासन , जिला पुलिस प्रशासन समेत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के अधिकारियों तथा कर्मियों ने जमुई जिला को कॄषि के क्षेत्र में बेहतर इम्प्रूवमेंट के लिए सम्मानित किए जाने पर हर्ष प्रकट किया है तथा इसके नेतृत्वकर्त्ता सह निष्पक्ष एवं पारदर्शी जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को बधाई दी है।


(साभार :- निरंजन कुमार (जमुई/आज)

Post Top Ad -