जमुई : चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों को ले चित्रांश बंधुओं ने की बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 4 नवंबर 2018

जमुई : चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों को ले चित्रांश बंधुओं ने की बैठक

जमुई [इनपुट सहयोगी] : रविवार को चित्रांश महापरिवार जमुई द्वारा आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर एक बैठक निजी रेस्ट हाउस में आयोजित की गयी। इस बैठक में पूजा आयोजन से लेकर विसर्जन तक कार्यक्रम तय की गयी इस पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

शुक्रवार को 10 बजे से होगी पूजा
बैठक में पूजा से संबंधित विषयो पर चर्चा की गई। 9 नवंबर को स्थानीय जे. एस. रेस्ट हाउस, शास्त्री काॅलनी, जमुई  में चित्रांश परिवार द्वारा सामूहिक रूप से पुजा का आयोजन किया जाएगा जो सुबह 10 बजे से होगा।
संगीत कार्यक्रम का होगा आयोजन
सहभोज 2 बजे से तथा संध्या में प्लेबैक सिंगर गौतम मृणाल, विशाल राय एवं उनकी टीम द्वारा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

10 नवंबर को है विसर्जन
उसके अगले दिन 10 नवम्बर को हवन पूजन के उपरांत 2 बजे प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।
बैठक में संजीव कुमार सिन्हा, विवेक कुमार सिन्हा, निहाल सिन्हा, निर्मल सिन्हा, सूर्य प्रकाश सिन्हा, विवेक उर्फ़ लक्की, गुड्डू सिन्हा, रमाशंकर सिन्हा, सत्येंद्र सिन्हा, कमल सिन्हा, धीरज सिन्हा, डिंपल सिन्हा, शरद चंद्र, जितेंद्र सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार बबलू, संजय सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में चित्रांश उपस्थित थे।

Post Top Ad -