जमुई : साईकिल यात्रा एक विचार मंच ने पूरी की 148वीं यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 4 नवंबर 2018

जमुई : साईकिल यात्रा एक विचार मंच ने पूरी की 148वीं यात्रा

जमुई [इनपुट सहयोगी] : पर्यावरण को बचाने के लिए छेड़ी गई इस मुहिम ने रविवार को 148 वाँ यात्रा साईकिल यात्रा एक विचार मंच के 09 सदस्यों के जत्थे ने जमुई प्रखण्ड से 17 किलोमीटर दूर मंझवे ग्राम पहुँची।
इस ग्राम मे रविवार को लगभग 30 पौधे लगाये गये।

जिसमे मंच के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास ग्रामीणों के निजी जमीन पर किया जाएगा।
सदस्यो  द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया की सही मायनों में पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण प्राप्त किया जा सकता हैं।

कोई भी व्यक्ति जरा सी इच्छा रख और थोड़े से प्रयास से पर्यावरण को सुरक्षा और संरक्षण दे सकता हैं.
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया हुआ हैं। इस समस्या से उबरने के लिए पूरी दुनिया को एक होने की जरुरत हैं। दुर्भाग्य से, हमारे क्षेत्र के कुछ लोग मुख्य रूप से अपने अस्तित्व के लिए प्राकृतिक वातावरण पर निर्भर करते है, उन्हें जानकारी होना चाहिए की प्रकृति से ही हम है प्रकृति सही नही रहे तो हम स्वच्छ जीवन का कामना नही कर सकते है, हम अपने आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिये अधिक से अधिक पौधा रोपण करेगें और दूसरों को भी प्रेरित करेगें।

रविवार की यात्रा में उपस्थित सदस्य में संदीप कुमार रंजन, विवेक कुमार, हरेराम कुमार सिंह, रंधीर कुमार, सचिराज पद्माकर, आकाश कुमार ठाकुर, अजीत कुमार, रमन कुमार, अभिषेक कुमार, के साथ-साथ ग्रामीणों में प्रमोद मंडल, विजय मंडल, सहित कई बच्चे उपस्तिथ थे।

Post Top Ad -