सेवा : उदयीमान सूर्य को दिया अर्घ्य, चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 14 नवंबर 2018

सेवा : उदयीमान सूर्य को दिया अर्घ्य, चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न



[सेवा(गिद्धौर) | शुभम् कुमार]:
गिद्धौर प्रखण्ड अन्तर्गत सेवा पंचायत के विभिन्न छठघाटों पर उगते सूर्य देव को अर्घ्य के साथ बुधवार को महापर्व छठ सम्पन्न हुआ।
कटहरा नदी में बने छठ घाट पर सुबह के 5:00 बजे तक छठव्रतीयों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लगभग 6:00 बजे सूर्योदय के साथ ही पूरा घाट छठ मईया के जयघोष से गुँज उठा और फिर सभी ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज के सुख समृद्धि की कामना की।
प्रत्येक साल कि तरह इस साल भी आदर्श नवयुवक क्लब सेवा द्वारा सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित की गई जो भक्तिमय वातावरण को और ही मनोरम बना रही थी।  इस अवसर पर मन्नतें पूरी होने पर अपने संतानो के मुंडन के लिए भी छ्ठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
इस पावन मौके पर छठ घाट पर आम और खास लोग के साथ-साथ गिद्धौर थाना के एसआई भी छठ के रंग में रंगे नजर आए।

Responsive Advertisement