अलीगंज : बेलभरनी के साथ में खुलेगा मां का पट, श्रद्धालु करेंगे दर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 17 अक्टूबर 2018

अलीगंज : बेलभरनी के साथ में खुलेगा मां का पट, श्रद्धालु करेंगे दर्शन

[ अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह ]

प्रखंड के विभिन्न नौ जगहों पर मा दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा है।आज संध्या बेलभरनी निकाली जा रही है।और कई जगहों पर रात में मा की पट खुल जाती है।और भक्त माता के  दर्शन व पुजा अर्चना  में लग जाते हैं।प्रखंड के अलीगंज बाजार में वर्ष 1965 से ही माता की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।प्रखंड के सबसे पहले एक मात्र जगह है जो माता की पुजा की शुरुआत हुई थी।वर्ष 1999 में नोनी गांव में माता की पुजा की शुरुआत हुई।वही अवगीला गांव में वर्ष 1980 से ही माता की पुजा किया जा रहा है।


वही सोनखार गांव में भी वर्ष 2015 से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मा की पुजा शुरू किया गया है।यहां हर वर्ष भव्य पंडाल बनाया जाता है।गहलौर गाँव में इस बार पहली बार वैष्णवी  दुर्गा माता की पुजा प्रतिमा स्थापित कर शुरुआत किया गया है।


Post Top Ad -