बिहार में शराबबंदी को ठेंगा, शराब बेचते थानाध्यक्ष अरेस्ट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

बिहार में शराबबंदी को ठेंगा, शराब बेचते थानाध्यक्ष अरेस्ट



पटना (अनूप नारायण) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी जयंती के अवसर पर अपने संकल्प को दोहराते हुए पूरी गंभीरता से बयान देते हैं कि चाहे जमीन में गाड़ दे लेकिन शराब बंदी से समझौता नहीं होगा नीतीश के बातों में सच्चाई भी नजर आती है बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति भले लचर हो चुकी है लेकिन दारूबाजो के खिलाफ सरकार पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि गोपालगंज जिले के एक थाना के प्रभारी शराब की बिक्री करा रहे थे।  एसपी राशिद जमां ने इस कार्रवाई के दौरान बैकुंठपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो समेत उसी थाने एक एएसआई को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक एसपी को शिकायत मिली थी कि थानेदार शराब की बिक्री में संलिप्त हैं जिसके बाद ये कार्रवाई की गई और थानेदार को रंगे हाथ दबोचा गया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विगत हो कि हाल के दिनों में सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को सही तौर पर लागू न करने वाले अधिकारियों को डांट पिलाई थी और मामले में किसी भी तरह की कोताही बरतने का निर्देश नहीं दिया था। ऐसे में इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
गोपालगंज यूपी से सटा इलाका है जहां आए दिन शराब की खेप पकड़ी जाती है. यूपी से सीमा सटी होने के कारण तस्कर आसानी से शराब की स्मगलिंग को अंजाम देते हैं।थानेदार को पकड़ने के बाद कानूनी प्रकिया पूरी की जा रही है।

Responsive Advertisement