भागलपुर : सक्षम फाउंडेशन की बैठक में अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

भागलपुर : सक्षम फाउंडेशन की बैठक में अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा

न्यूज़ डेस्क/भागलपुर (सुशान्त सिन्हा) : रविवार को भागलपुर के लाजपत पार्क में गैर सरकारी सामाजिक संगठन सक्षम फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सक्षम फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता तिवारी के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से जल संरक्षण, बाल विकास और महिला सुरक्षा के विषय पर बात की गई।


इसी क्रम में महिला सुरक्षा के विषय पर डॉ. पी. एन. पांडेय ने कहा कि महिलाओं की टोली बनाकर जोन वाइज काम किया जाए। महिलाओं की समस्याएं जैसे घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न की समाजिक समस्याओं का निराकरण किया जाए।


फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता तिवारी ने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और और सामाजिक समस्याएं आती रहती है, इसमें हमारा फाउंडेशन इन महिलाओं की मदद करेने का भरसक प्रयास करेगा। दुर्गा पूजा को देखते हुए जिन पेड़ों की डालियां बहुत बढ़ गई है और विसर्जन में बाधाएं आ सकती है उसे कटवाने का काम वन विभग और नगर निगम के मदद से की जाएगी। इस मौके पर शिक्षा फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. पी. एन. पांडेय, वीरेंद्र नारायण सिंह, कांति पाठक, सक्षम फाउंडेशन के उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, श्वेता सिंह, सचिव पिंकी बागरिया, प्रियंका पांडेय, अंशु प्रियंक, गुंजन कुमारी, अनुपमा, तरुण घोष, गोविंद अग्रवाल, प्रवीण, पूजा, कविता सहित संस्था के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Post Top Ad -