अलीगंज : छठ में अर्ध्य देने की सताने लगी है चिंता, आहर व पोखर में नहीं है पानी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

अलीगंज : छठ में अर्ध्य देने की सताने लगी है चिंता, आहर व पोखर में नहीं है पानी

{अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह}

आस्था का महापर्व छठ में इस बार छठ व्रतियो के लिए भगवान भास्कर को अर्ध्य देने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अलीगंज प्रखंड में इस बार मौसम के बेरूखी के कारण नदियों व आहर ,पोखर में पानी नही रहने से लोगों को अभी से ही चिंता सताने लगी है।लेकिन इस बार बारिश नही होने  से सभी जगह सूखे पड़े हैं। प्रखंड के सभी गांव में इस पानी की  घोर किललत है।ग्रामीण क्षेत्र में इस छठ व्रतियो को भगवान भास्कर की अरग देने के लिए कुंआ पर देना होगा।

#वरीय अधिकारियों को बताएँगे निर्देशानुसार कार्य होगा-

अलीगंज प्रखंड के सीओ विनोद कुमार चौधरी कहते है कि प्रखंड में इस बार सूखा है। इसलिए पर्याप्त बारिश नही होने से प्रखंड के सभी नदी व आहर,तालाब सूखे हैं।

#प्रशासन करे वैकल्पिक व्यवस्था

छठ व्रती मंटु सिंह,कमला देवी,बेबी देवी ,सुरेन्द्र विंद बताते हैं कि  इस बार आहर व नदी में पानी नही रहने से इस बार छठ व्रतियो को काफी परेशानी होगी। इसलिए इस पर गंभीरता से विचार करते हुए जिला प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।आसपास कोई आहर तालाब में भी  पानी नही है। इसलिए समस्या और गंभीर है।

Responsive Advertisement