गिद्धौर : कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने UCO बैंक के खिलाफ खोला मोर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 19 सितंबर 2018

गिद्धौर : कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने UCO बैंक के खिलाफ खोला मोर्चा

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]

सूबे में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार छात्रहित में कई योजनाएँ चला रही है। इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से जब बच्चे वंचित हो जाएँ, तब इनकी परेशानियों को समझा जा सकता है। इसी मामले से संबंधित गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग स्थित लाॅर्ड मिन्टो टावर चौक के समीप कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर के कुल 38 छात्राओं ने सड़क पर उतरकर यूको बैंक गिद्धौर के खिलाफ बुधवार को जमकर नारेबाजी की।

बैंकिंग कार्यशैली से आक्रोशित छात्राएं यूको बैंक के प्रबंधक के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए हाय-हाय के नारे लगाकर बैंक एवं मैनेजर के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क पर बैठ गईं। छात्राओं का हुजूम सड़क पर उतरते ही सड़क पर वाहनों के पहिये थम गये और जाम लग गया।


गिद्धौर ऑटो स्टैंड के समीप सड़क पर प्रदर्शन कर रहे कन्या मध्य विद्यालय के छात्राओं का आरोप था कि सरकारी योजना के तहत विद्यालय में दी जाने वाली किताब, पोशाक एवं छात्रवृति आदि मद के लिए निर्धारित राशि यूको बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा बच्चों के एकाउन्ट में ट्रान्सफर नहीं किया गया।
दरअसल, शिक्षा विभाग द्वारा किताब, छात्रवृत्ति, पोशाक आदि के लिए राशि मुहैया कराई जानी थी, पर महीनों बीत जाने के उपरांत जब छात्राओं के खाते में राशि नहीं पहुँची तो यूको बैंक मैनेजर के खिलाफ छात्राओं ने एक साथ आवाज उठाते हुई जनविरोधी नारे लगाए।

बच्चों के खाते में राशि नहीं पहुंचने के कारण छात्राएँ बिना ड्रेस कोड के ही विद्यालय आने को विवश हैं। 
बता दें उक्त समस्या को लेकर बीते शनिवार को भी यूको बैंक परिसर में विद्यालय के छात्राओं द्वारा मैनेजर के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया था। 
वहीं यूको बैंक के मैनेजर यह कहकर अपना झाड लेते हैं कि विद्यालय द्वारा अन्य बैंकों के चेक भी इस शाखा में जमा कर दिये गये हैं।

Responsive Advertisement