सिमुलतला : मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 12 सितंबर 2018

सिमुलतला : मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

[सिमुलतला | बीरेन्द्र कुमार]

सिमुलतला थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम पर्व के मद्देनजर को अंचलाधिकारी अमित कुमार रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक रखी गई।
बुधवार को आयोजित उक्त बैठक में अंचलाधिकारी अमित रंजन ने कहा कि यह पर्व मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू भी करते हैं। पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाया जाय,किसी भी तरह के अफवाहों से बचें, वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों से कहा कि मुहर्रम पर्व में जुलूस के दौरान कोई धारदार हथियार का प्रयोग न करें, लाठी डंडो का प्रयोग करें, हर तजिया के साथ गांव के बुजुर्ग एवं जवाबदेह व्यक्ति रहें और लोगों को समझाते रहें।
पाठकों को बता दें कि, सिमुलतला क्षेत्र में तजिया उठाने का कुल 28 लाइसेंस दिया गया है। हर एक जुलूस पर पुलिस का भी नजर रहेगा। उत्पात मचाने वालों को पुलिस कभी बर्दास्त नहीं करेगी।
वहीं सिमुलतला थानाध्यक्ष अमित ने बताया कि कुल 103 व्यक्ति के ऊपर धारा 107 लागू किया गया है। जिसमें 53 व्यक्तियों ने बंध- पत्र भी भरा है।
बैठक के बाद अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने रोडमेप की भी जानकारी ली।
उक्त बैठक में  समाजसेवी अताउल अंसारी, सत्तार अंसारी, हैदर अली, रसीद अंसारी, सरपंच मनोरंजन प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य कयूम अंसारी, श्यामसुंदर यादव अमीन, सहित दर्जनों समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement