अलीगंज : मुहर्रम मेला में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर, मौन रहेगा डीजे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 12 सितंबर 2018

अलीगंज : मुहर्रम मेला में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर, मौन रहेगा डीजे

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

प्रखंड के चंद्रदीप थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाई चारे के साथ मनाया जाना चाहिए क्योंकि यह संघर्ष का जंग शहादत दिवस है। प्रखंड में 21 जगहों पर मुहर्रम ताजिया बनती है। यह प्रखंड आपसी भाई चारे का प्रतीक रहा है। यहां दोनों संप्रदाय के लोग हर त्योहार को आपस में मिलत भावना से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के साथ हैं। हर समस्या की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं, पुलिस उसका निदान करेगी।
प्रभारी सीओ विनोद चौधरी ने बताया कि सभी लाइसेंस धारी मुहर्रम की कमिटी की दस-दस सदस्यों का नाम व फोटो थाना में उपलब्ध करा दें ताकि उन लोगों को आईकार्ड दिया जाएगा। थाना अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी है। पुलिस उचक्के पर विशेष नजर रखेगी। जगह-जगह पर सादे लिवास में तैनात रहेगी। अफवाहों से दुर रहें और किसी प्रकार की सूचना थाना को दें। बैठक में विभिन्न गांव के लाइसेंसधारी अपनी -अपनी समस्याओं को रखा।

मौके पर एस आई नंदकिशोर सिंह,कृष्णा सिंह,ओमकारनाथ सिंह,मुखिया देवनंदन यादव, मो. अनवर, समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद,रविशंकर सिंह, मो. मकसूद आलम, धर्मेंद्र कुशवाहा,  मो. मकसूद खान, चुनचुन यादव, जोगन यादव, सरपंच राजेश मालाकार, मो. नौशाद, मो. शमीम,पहलवान जी सहित बड़ी संख्या में  लाइसेंसधारी एवं दोनों संप्रदाय के लोग व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Post Top Ad -