गिद्धौर : ABVP द्वारा सेवा पंचायत इकाई गठित, छात्र हित में उठेगें कदम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 12 सितंबर 2018

गिद्धौर : ABVP द्वारा सेवा पंचायत इकाई गठित, छात्र हित में उठेगें कदम

[News Desk | अभिषेक कुमार झा]

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जमुई द्वारा गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत में इकाई गठन किया गया।

मौके पर अभाविप जमुई के जिला संयोजक शैलेश भारद्वाज ने विधिवत दायित्व की घोषणा करते हुए दीपक यादव को सेवा पंचायत के संयोजक, वीरेंद्र कुमार को सह संयोजक, तथा कोषाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार,‌सह कोषाध्यक्ष के पद पर सोनू कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी  मुन्ना कुमार, एस.एफ.डी. प्रमुख चंदन कुमार, कला मंच प्रमुख नीतीश कुमार, पंचायत कार्यकारिणी प्रमुख का दायित्व  राजेश कुमार को दिया गया।

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निहाल वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित दायित्व मिले कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा सितंबर तक पूरा जिले में इकाई गठन कर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के काम करेगी। वहीं गांव-गांव में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पहुंचकर ईसाई मिशनरी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए छात्र हित में अपनी आवाज बुलंद करने का काम करेंगी।

गिद्धौर नगर मंत्री विकास यादव के नेतृत्व में किए गये इस इकाई गठन में जमुई नगर सह मंत्री चीकू सिंह, संतोष यादव, कुंदन कुमार, सचिन कुमार, रौशन कुमार, मोनू कुमार के अलावे दर्जनों अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Responsive Advertisement