सिमुलतला थाना में दिखी फ्रेंडली पुलिसिंग एवं अपराध गोष्ठी की झलक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 12 सितंबर 2018

सिमुलतला थाना में दिखी फ्रेंडली पुलिसिंग एवं अपराध गोष्ठी की झलक

[सिमुलतला |  बीरेन्द्र कुमार]

आरक्षी अधीक्षक जमुई के द्वारा फ्रेंडली पुलिसिंग एवं अपराध गोष्ठी लेकर बीते 11 सितम्बर को निर्णय लिया गया था जो सिमुलतला थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों में बुधवार को देखने को मिला । थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अब थानाध्यक्ष के साथ थाने में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मी से लेकर चौकीदार को अपनी अपनी जबाबदेही को ईमानदारी पूर्वक करना होगा।थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ थाने के सभी पदाधिकारी मुंशी से लेकर सिपाही, चौकीदार ड्रेस में आकर दिनभर की रूटिंग चार्ट बुधवार को बनाया। कौन पुलिस कर्मी गस्ती में रहेंगे, कौन ऑडी में रहेंगे करेंगे, कौन संतरी में रहेंगा इन सभी कार्यों की रूपरेखा हर रोज तय कर लिया जाएगा। अब सिर्फ थानाध्यक्ष ही नहीं हर एक पुलिस कर्मियों को अपनी जबाबदेही के निर्वाह के प्रति सतर्क होना होगा। अब यह बहाना नहीं चलेगा कि थानाध्यक्ष निर्णय लेंगे, थानाध्यक्ष के आदेश के बाद कार्रवाही होगी, आदि-आदि। यह कार्य पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ चौकीदार तक लागू होगा। दिनभर क्या कार्य होना है कौन क्या कार्य करेंगे यह सुबह रोल कॉल के दौरान हो जाएगा। अब हर शुक्रवार थानों की कांडों की समीक्षा एवं निष्पादन के निर्देश थानाध्यक्ष के द्वारा लिया जाएगा।

Responsive Advertisement