अलीगंज : शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम संपन्न, मांगी मन्नते - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 23 सितंबर 2018

अलीगंज : शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम संपन्न, मांगी मन्नते

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

संघर्ष व मातम का पर्व मुहर्रम प्रखंड में शांतिपूर्ण व आपसी भाई चारे के साथ ताजिया पहलाम के साथ शनिवार को संपन्न हो गया। मुहर्रम पर्व की ताजिया व अखाड़े की तैयारी महीनों दिन शुरू कर दी जाती है। लोग मिन्नत रखते हैं, पुरी होने पर पैक बनकर इमामबाडो को परिक्रमा कर भ्रमण करते हैं।ताजिया बनाकर अखाड़े पर लाठी डंडे व तलावार बाजी कर अपनी-अपनी कला व जौहर दिखाते हैं।शनिवार को प्रखंड के इस्लामनगर कब्रिस्तान में ताजिया पहलाम किया गया।
मौके पर चंद्रदीप के थाना अध्यक्ष मनीष कुमार,बीडीओ शमशीर मलिक ,सीओ विनोद कुमार चौधरी लगातार जुलूस के दौरान पुलिस गश्त करते नजर दिखे। लोगों ने शांतिपूर्ण महौल में मुहर्रम को संपन्न कराने लिए अधिकारियों व चंद्रदीप पुलिस को बधाई दी है।

Responsive Advertisement