अलीगंज : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका हुईं सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 24 सितंबर 2018

अलीगंज : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका हुईं सम्मानित


[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार प्रदेश ईकाई मगध प्रमंडल गया में शैक्षणिक गतिविधि पर आधारित संगठन सम्मान-पत्र से अपने सेवा काल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षकों को रामवृक्ष प्रसाद शिक्षक सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया। जिसमें अलीगंज प्रखंड नवसृजित प्राथमिक विद्यालय धनामा उत्तरी टोला की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी शांति नंदा एवं सेवानिवृत्त शिक्षक गुरूचरण मेहता को सुबे के शिक्षा एवं विधिमंत्री एवं जदयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के द्वारा सम्मान-पत्र व बैग एवं आई कार्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने पर प्रखंड के लोगों में खुशी व्याप्त है। लोगों ने बताया कि ऐसे सम्मान समारोह से लोगों  को अच्छे कार्य करने की क्षमता व  मनोबल बढ़ता है। युवा नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना, लोजपा के बखोरी पासवान, किसान धर्मेन्द्र कुशवाहा,भाकपा माले के महेन्द्र यादव, पूर्व मुखिया यमुना महतो, कैलाश यादव,सरपंच रूबी देवी सहित कई लोगों ने सम्मान पत्र व मेडल सम्मानित शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएँ दी।

Responsive Advertisement