धोरैया : 30 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार... - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 24 सितंबर 2018

धोरैया : 30 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार...



[अरूण कुमार]    ~धोरैया, बांका
: बांका जिला के धोरैया थाना अंतर्गत धोरैया-पुनशिया मुख्य पथ में भगवानपुर गांव के समीप रविवार को उत्पाद अधीक्षक ने 30 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया लिया। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की पकड़ा गया दोनों युवक झारखंड राज्य के गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना का हरियारी गांव का रहने वाला है। जिसका नाम रोहित कुमार भगत, पिता धर्मदेव भगत एवं आशीष कुमार भगत,पिता घनश्याम भगत है,जो बिना नंबर के बाइक से बैग में शराब लेकर गोड्डा से बांका अमरपुर जा रहा था।

इसी दौरान बांका से धोरैया आ रहे उत्पाद विभाग के अधिकारियों की नजर बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर बैठे दोनो युवक पर शक हुआ और उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगा जिसे देख  उत्पाद अधीक्षक अरबिन्द कुमार ने उसका पीछा करते हुए वाइक को पकड़ लिया और उसकी तलासी की गई।इस दौरान  चालक के पीछे बैठे युबक के बैग की तलासी ली गई । उनके बैग में शराब की बोतल देख उसे जप्त करते हुए दोनों ही युवक को बाइक के साथ थाना लाया गया| पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह इस शराब को गोड्डा से खरीद कर अमरपुर लेकर जा रहा था। दोनों के पास 750 एमएल के 8 बोतल एव 22 बोतल 375 एमएल का पाया गया। जिसपर उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।
          वहीं अंचलाधिकारी बीरेन्द्र कुमार,एव थानाध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में उत्पाद अधीक्षक अरबिन्द कुमार ने थाना परिसर में पूर्व में पकड़े गए एक लीटर देशी महुआ शराब को नष्ट किया।

Responsive Advertisement