सिमुलतला : हजारों लीटर दूध से हुई बाबा दुबे की पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 24 सितंबर 2018

सिमुलतला : हजारों लीटर दूध से हुई बाबा दुबे की पूजा

[सिमुलतला | गणेश कुमार सिंह] :-

सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत के गादी पियारफेड गावं में सोमवार को श्रद्धालुओं ने हजारों लीटर दूध से बाबा दुबे की पूजा की। बाबा दुबे की इस विशेष पूजा की वजह से क्षेत्र में उत्सवी माहौल व्याप्त था। यह के श्रद्धालुओं का मानना है कि अगर किसी व्यक्ति को कोई भी सांप बिच्छू या कोई अन्य जहरीले किट की काट लेने से जिसका बचना असंभव हो जाता है, उस व्यक्ति को अगर इस बाबा दुबे के मंदिर ने लाकर मंदिर का अमृत जल ग्रहण कर ले तो उस व्यक्ति पर बाबा दुबे की असीम अनुकंपा होती है और पीड़ित व्यक्ति स्वतः ही उठ कर खड़ा हो जाता है और जहर पीड़ित व्यक्ति के शरीर से तत्काल मुक्त हो जाती है।
gidhaur.com से हुई बातचीत में मंदिर के अध्यक्ष साधु शरण राय ने कहा कि जमुई एवं बांका जिला क्षेत्र के 52 गावं के भक्त मंदिर में पूजा पाठ करने आते है यहां की पूजा भाद्र मास की अंतिम सोमवारी को किया जाता है, यहां पूजा करने वाले सभी भक्त आद्रा नक्षत्र से बाबा की पूजा तक पुआ पकमान खीर इत्यादि नही बनाते है, बाबा के पूजा के उपरान्त की इन व्यंजनों को बनाया जाता है बाबा दुबे के मंदिर की पूजा तथा देखभाल साधु शरण राय एवं गोपाल मोदी की देख रेख में सम्पन्न हुआ जिसमें युवा जन कल्याण शक्ति क्लब का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Responsive Advertisement