अभिनेता अमरीश सिंह की फिल्‍म ‘दुल्हनिया लंदन वाली’ की शूटिंग कंप्‍लीट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 2 सितंबर 2018

अभिनेता अमरीश सिंह की फिल्‍म ‘दुल्हनिया लंदन वाली’ की शूटिंग कंप्‍लीट



[पटना]      ~अनूप नारायण
विवान इंटरटेंमेंट प्रस्‍तुत अशोक शुक्‍ला की ओम दीप सिनेवीजन निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘दुल्हनिया लंदन वाली’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रोमांटिक कॉमेडी वाली इस फिल्‍म की शूटिंग गुजरात में चल रही थी, जो अब कंप्‍लीट हो चुकी है और पोस्‍ट प्रोडक्‍शन में जाने को तैयार है। फिल्‍म को गुड्डू जाफरी ने डायरेक्‍ट किया है। वहीं, फिल्‍म की शूटिंग समाप्‍त होने के बाद फिल्‍म में लीड रोल में नजर आने वाले अभिनेता अमरीश सिंह काफी उत्‍साहित नजर आये। उन्‍होंने कहा कि ‘दुल्हनिया लंदन वाली’ भरपूर मनोरंजन और बेहतरीन स्‍टोरी वाली फिल्‍म है। इसमें रोमांस के साथ – साथ कॉमेडी का जबरदस्‍त तड़का लगाया गया है।
अमरीश की मानें, तो यह फिल्‍म लोगों को दर्शकों को खूब हंसायेगी और रोमांस के नये आयमों से परिचय करवायेगी। लाइफ में हमेशा सीरियसनेस लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं और परेशान रहते हैं। मगर जब वे ‘दुल्हनिया लंदन वाली’ देखेंगे, तो उनका स्‍ट्रेस कम हो जायेगा। फिल्‍म पूरी तरह से कॉमर्सियल है। मनोरंजन के सारे मसाले इसमें हैं, मगर अश्‍लीलता से फिल्‍म को दूर रखा गया है। कहानी की डिमांड से ज्‍यादा इसमें कुछ भी जबरदस्‍ती करने की कोशिश नहीं की गई है। इसमें मेरा किरदार काफी इंटरटेनिंग है। मुझे जब उसको करते हुए सेट पर मजा आया, तो उम्‍मीद है दर्शकों को भी खूब पसंद आयेगी ‘दुल्हनिया लंदन वाली’।
उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म में श्‍वेता मिश्रा के साथ उनकी केमेस्‍ट्री काफी जंच रही है। श्‍वेता काफी मेहनती हैं और उनके साथ काम करके खूब मजा भी आया है। इसके अलावा सुशील सिंह के साथ काम करके काफी कुछ सीखने को मिला। वे बेहद संजीदा कलाकार हैं, जो फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सालों से लोगों के दिल पर राज करते आ रहे हैं। फिल्‍म के गाने और संवाद कर्ण प्रिय हैं। मतलब फिल्‍म फुल इंटरटेंमेंट वाली है। 
बता दें कि फिल्‍म में अमरीश सिंह, श्‍वेता मिश्रा और सुशील सिंह के अलावा शिखा चौबे,विष्णु शंकर वेलु, अयाज़ खान, ज़ुबैर अली खान, डॉ सुदेश कुमार, रत्नाकर पाठक, इस्लाम अली मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं।  संगीतकार मुन्‍ना दुबे हैं। सिंगर आलोक कुमार, रितेश पांडेय, मोहन राठौर और खुशबू जैन हैं। फिल्‍म की कहानी विजय साहनी ने लिखी है, जबकि सह निर्देशक राहुल भिसे तथा नित्यानंद पांडेय हैं।

Responsive Advertisement