30 वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता ट्रॉफी का हुआ अनावरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 2 सितंबर 2018

30 वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता ट्रॉफी का हुआ अनावरण



[पटना]      ~अनूप नारायण
शनिवार को पटना में 15 से 16 सितंबर तक आयोजित तीसवी पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण बिहार एथलेटिक्स संघ में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स के कांफ्रेंस हॉल में बिहार सरकार के गन्ना एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज आलम  ने ट्राफी का अनावरण किया. इस मौके पर राज्य संघ के अध्यक्ष पूर्व उपसभापती बिहार विधान परिषद सलीम परवेज़ संघ के मानद सचिव लियाकत अली,कृष्ण मोहन सिंह, संजय सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे. मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा खेल से मिलने वाला ट्रॉफी खिलाड़ी के साथ-साथ प्रदेश एवं राष्ट्र के तरक्की में अहम भूमिका निभाता है.

सचिव लियाकत अली ने बिहार के खेल में एथलेटिक्स के योगदान की चर्चा करते हुए प्रतियोगिता को फेडरेशन के मानक के अनुसार करने की प्रतिबद्धता दोहराई अध्यक्ष सलीम परवेज ने प्रतियोगिता में आने वाले विभिन्न प्रदेश के खिलाड़ी एवं तकनीकी अधिकारियों के बेहतर आतिथ्य का संकल्प लेने की बात कही साथ ही शीघ्र प्रतियोगिता के उप समितियो को अपने कार्यों में जुटने का सलाह दिया. ट्रॉफी अनावरण के पश्चात एक दिवसीय तकनीकी अधिकारी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षक सह बिहार एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष शम्स तोहीद ने बिहार के सभी जिलों से आए. तकनीकी पदाधिकारियों को एथलेटिक्स नियम एवं प्रतियोगिता के बेहतर तरीके से संपन्न कराने का गुर सिखाया.

Responsive Advertisement