लूलिया गर्ल निधि झा की गैंगस्टर दुल्हनियां का फर्स्ट लुक जारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 4 अगस्त 2018

लूलिया गर्ल निधि झा की गैंगस्टर दुल्हनियां का फर्स्ट लुक जारी



[पटना]   ~अनूप नारायण
करोड़ो सिनेप्रेमियों के दिलों की धड़कन लूलिया गर्ल निधि झा की भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। पोस्टर के फर्स्ट लुक में निधि झा और चॉकलेटी हीरो गौरव झा हैरतअंगेज एक्शन पोज में दिख रहे हैं। जिससे साफ पता चलता है कि यह फिल्म कुछ अलग कहानी के साथ दर्शकों भरपूर मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म में निधि केंद्रीय भूमिका में हैं और उनके नायक हैं गौरव झा। इस फिल्म में पहली बार निधि झा जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी। यह फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। जी आर 8 फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता कुमार विवेक हैं तथा निर्देशक सौरभ सुमन हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार निधि झा के साथ गौरव झा, ग्लोरी मोहंता, संजय पांडेय, कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा, आर जे राज आदि हैं। निधि झा की आने वाली फिल्में गैंगस्टर दुल्हनियां के अलावा मंदिर वहीं बनायेंगे, मैं नागिन तू सपेरा, जुनून इत्यादि हैं।

Responsive Advertisement