पटना के अश्वनी पब्लिक स्कूल की छत पर फहराया गया बिहार का सबसे बड़ा तिरंगा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 16 अगस्त 2018

पटना के अश्वनी पब्लिक स्कूल की छत पर फहराया गया बिहार का सबसे बड़ा तिरंगा



[पटना]     ~अनूप नारायण
बिहार की राजधानी पटना में एम्स के निकट nh 98 पर अवस्थित अश्वनी पब्लिक स्कूल के छत पर 15 अगस्त 2018 को बिहार का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया। स्वयंसेवी संगठन बिहारी हेल्पलाइन बिहारी अस्मिता सम्मान समारोह समिति व राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका बिहारी खबर के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बिहारी हेल्पलाइन के संस्थापक सचिव अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि यह तिरंगा प्रतिदिन सुबह फहराया जाएगा और प्रतिदिन शाम को इसे उतार लिया जाएगा सभी मानकों का पालन करते हुए राष्ट्रीयता की भावना से  सालों भर यह तिरंगा फहराता रहेगा। अश्वनी पब्लिक स्कूल की निर्देशिका श्रीमती निशिकांत जी ने बताया कि इस तिरंगे का साइज 6फीट *9 फीट है। जो बिहार में फहरने वाले किसी भी तिरंगे से बड़ा है। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में बिहार की भूमिका अग्रणी रही है। देश और खासकर बिहार के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना का संचार सदैव होता रहे इसी उद्देश्य से बिहार के सबसे बड़े तिरंगे को अश्वनी पब्लिक स्कूल की छत पर लगाने का निर्णय हुआ है।

Responsive Advertisement