आदि शक्ति एंटरटेंमेंट एक साथ प्रस्तुत करेगी तीन फिल्‍में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 13 अगस्त 2018

आदि शक्ति एंटरटेंमेंट एक साथ प्रस्तुत करेगी तीन फिल्‍में



[पटना]     ~अनूप नारायण
भोजपुरी की सुपर हिट गानों और फिल्‍मों का निर्माण कर चुकी आदि शक्ति एंटरटेंमेंट एक बार फिर से नया धमाका करने को तैयार है। खबर है कि आदि शक्ति एंटरटेंमेंट एक साथ तीन – तीन फिल्‍मों को प्रस्तुत करेगी, जिसके लिए अविनाश शाही से आदि शक्ति एंटरटेंमेंट की बात चल रही है। इन तीन फिल्‍मों के नाम क्रमश: ‘भौजी सुपर हिट’, ‘इना मीना डीका’ और ‘जंगल की रानी’ होगी। इन तीनों फिल्‍मों की शूटिंग संभवत: 25 अगस्‍त से शुरू हो जायेगी। इन फिल्‍मों के शू‍ट के लिए संभावित लोकेशन लखनऊ होगा।

इस बारे में रायटर, प्रोड्यूसर, डायरेक्‍टर व एडिटर दिलीप गुलाटी का कहना है कि आदि शक्ति एंटरटेंमेंट की पहचान अपने ऑडियंस के बीच क्‍वालिटी के साथ भरपूर एंटरटेंमेंट की रही है। इसलिए हमने अपने दर्शकों के लिए कुछ अलग करने की सोची है, जिसके तहत हम एक साथ भोजपुरी की तीन फिल्‍मों को शूट करने की सोच रहे हैं। साथ ही हमने अभी इसके लिए लोकेशन फिलहाल लखनऊ तय किया है, क्‍योंकि इन दिनों लखनऊ में शूट करना काफी कंर्फटेबल है और वहां की पब्लिक भी काफी सपोर्टिव है। यही वजह है कि आज बॉलीवुड की भी कई फिल्‍में लखनऊ में शूट हो रही हैं।
गुलाटी ने फिल्‍मों के बारे में बताया कि अभी हमने फिल्‍मों का नाम तय किया है। आगे और चीजों पर बात चल रही है। जैसे फिल्‍म की कास्टिंग, गाने और उसकी शूटिंग के अलावा भी कई चीजें हैं, जिनके बारे में हम आने वाले दिनों में खुलासा करेंगे। फिलहाल हमारा टारगेट 25 अगस्‍त से शूट शुरू करने की है, जिसके लिए हम लगे हुए हैं।  वे अपने काम को बखूबी पूरा भी करते हैं। इन फिल्मों में शमीम खान, अयाज़ खान, के के गोस्वामी और मनोज द्विवेदी भी नज़र आएंगे।

Responsive Advertisement