[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]
सोमवार को प्रखंड के किसान भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक की अधय्क्षता में चयनित वार्ड सदस्यो व सचिवों को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं को अपने-अपने वार्डो में गली -नली के कार्य में तेजी लाने की अपील करते हुए कहा कि जितना जल्दी राशि खर्च कर अपने वार्ड में तेजी से काम करावें।उन्होंने वार्ड सदस्य को अपने -अपने वार्ड में शौचालय का निर्माण तेजी से करें।और आस पास के पड़ोसियों को भी शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें। उसके लिए सरकार शौचालय निर्माण करने पर प्रति शौचालय 12000/- रूपया प्रोतसाहन राशि भी दे रही है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी।
मौके पर वार्ड सदस्य उमेश यादव,भोला यादव,पंचायत सचिव नवल किशोर मंडल ,संजय कुमार सिंह सहित दर्जनो वार्ड सदस्य व सचिव उपस्थित थे।




