जमुई (सुशान्त सिन्हा) : अगले तीन दिनों तक जिला के चार प्रखंडों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। जी हाँ! यह जानकारी कार्यपालक अभियंता सुबोध कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक सिकन्दरा, अलीगंज, जमुई और खैरा प्रखंड में एक तिहाई बिजली ही सप्लाई की जा सकेगी।
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि किऊल नदी के किनारे टावर में आई तकनीकी गड़बड़ी को लेकर यह निर्णय लिया गया है। परियोजना द्वारा तकनीकी गड़बड़ी वाले टावर की गड़बड़ी दूर की जानी है। इसके मद्देनजर इन चार प्रखंडों में औसतन आठ घंटे ही बिजली सप्लाई हो सकेगी। जमुई शहर के बिजली सप्लाई पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।