इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018 मलेशिया का प्रसारण 15 अगस्त को डिशूम चैनल पर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 अगस्त 2018

इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018 मलेशिया का प्रसारण 15 अगस्त को डिशूम चैनल पर


~अनूप नारायण
यशी फिल्मस्-अभय सिन्हा द्वारा मलेशिया में आयोजित डिशूम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018 का प्रसारण 15 अगस्त को रात 8ः00 बजे डिशूम चैनल पर किया जाएगा। 21 जुलाई 2018 को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में आयोजित हुए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड में भोजपुरी स्टार्स मनोज तिवारी, रविकिशन दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, कृष्णाभिषेक, विनय आनंद, मशहुर पार्शव गायक कुमार शानू, डिनो मोरिया, यश कुमार, आम्रपाली दूबे, मधु शर्मा, रश्मि देसाई, संभावना सेठ, पायल रोहतगी, शुभी शर्मा, आकांक्षा अवस्थी जैसे भोजपुरी व बॉलीबुड के दिग्गज सितारों की शानदार व मनमोहक फरफॉरमेंस देखने को मिलेगी। इस इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में भोजपुरी के वर्ष के हर वर्ग के सवश्रेष्ठ का सम्मान किया गया है। 15 अगस्त को ही डिशुम भोजपुरी मनोरंजन के क्षेत्र में अपना पहला साल पुरा कर रहा है, चुंकि इस अवार्ड शो का प्रसारण भारत की आजादी के 72वें वर्ष पर किया जा रहा है, इसलिए मनोरंजन के साथ इस अवार्ड शो में देशभक्ति का रंग भी नजर आयेगा। मनोज तिवारी मृदुल और दिनेशलाल यादव निरहुआ द्वारा देशभक्ति से सरोबर परफॉरमेंस इस अवार्ड शो का मुख्य आकषर्ण हैं। मॉरिशिश (2015), दुबई (2016), लंदन (2017), मलेशिया (2018) भोजपुरी का अंतराष्ट्रीय अवार्ड भोजपुरी भाषियों के लिए गर्व की बात हैं। इस अवार्ड समारोह में दिगज कलाकारों के अलावा बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री मोतिहारी के लोकप्रिय विधायक प्रमोद कुमार, बेतिया के सांसद संजय जयसवाल, प्रसिद्ध निर्माता अभय सिन्हा, अजय सिन्हा, वरिष्ठ आई.ए.एस. ज्योतिकलश, अधिकारी शैलेन्द्र ओझा, सुनील वर्मा, मशहुर फिल्म वितरक पी.आर.ओ. निशांत उज्जवल डिशुम की अपर्णा शाह, विशाल गुरनानी व पार्था डे उपस्थित रहे। डिशूम चैनल के सी.ई.ओ. पार्था डे व संस्थापक निदेशक अपर्णा शाह ने बताया डिशूम अपने भोजपुरी दर्शकों के लिए इस साल भोजपुरी माटी की खूशबू से सरोबर कई ऐसे नये कार्यक्रम लेकर आ रहा जो भोजपुरी मनोरंजन के क्षेत्र में पहली बार देखने को मिलेगी, डिशूम का ये जश्न नये शोज के साथ छठ पुजा तक जारी रहेगा।

Responsive Advertisement