27 जुलाई को रिलीज़ होगी पवन और ख्‍याति की फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 16 जुलाई 2018

27 जुलाई को रिलीज़ होगी पवन और ख्‍याति की फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’

मनोरंजन (अनूप नारायण) : सुपर स्‍टार पवन सिंह और अदाकारा ख्‍याति सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ 27 जुलाई से बिहार, झारखण्ड ,गुजरात और मुंबई में एक साथ प्रदर्शित होगी । इस फिल्म को लेकर पवन सिंह का कहना है कि ख्‍याति सिंह के साथ मेरी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी वैसे वे कमाल की अदाकार हैं,हम दोनों की केमेस्‍ट्री एक बार फिर से लोगों को काफी पसंद आने वाली है। इस से पहले फिल्म ''लेके आजा बांड बजा ए पवन राजा'' में हम दोनों की जोड़ी दर्शक देख चुके है ! फिल्‍म भी बहुत अच्छी बनी है जिस का निर्देशन दिनेश यादव ने किया है ।
वहीं, ख्‍याति सिंह ने कहा कि पवन सिंह इंडस्‍ट्री के सुपर स्‍टार हैं उनके साथ काम करने की तमन्‍ना हर किसी की होती है। मैं खुशनसीब हूं कि उनके साथ मेरी ये दूसरी फिल्‍म है। उम्‍मीद करती हूं एक बार फिर दर्शकों को हमारी जोड़ी पसंद आयेगी। फिल्म बहुत अच्छी बनी पूरी तरह पारिवारिक फिल्म है ! फिल्म के सभी गाने एक से बढ़ कर एक है जो आप लोगो को बहुत पसंद आने वाली है !
क्रिस्‍प एग्जिम्‍प प्रा. लि. की प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के निर्देशक दिनेश यादव ने कहा कि ये फिल्म काफी बेहतरीन बनी हैं यह फिल्‍म एक ऐसी महिला के संघर्ष की गाथा है,जो अपने पति से बेइतहां प्रेम करती है। मगर परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती है कि उसे हाथ में हथियार तक ले लेना पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि मैंने इस फिल्‍म को सामाजिक परिवेश से संदर्भित घटनाओं पर विशलेषण किया है। इस फिल्म से दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे !
फिल्म के मुख्य कलाकार है सुपर स्‍टार पवन सिंह,ख्‍याति सिंह,संजय पाडेय,अयाज खान,मनोज टाइगर,सीमा सिंह,करण पांडेय ,ग्‍लोरी मोहन्ता,सोनिया मिश्रा,विनोद मिश्रा ,अनारा गुप्ता और किरण पांडेय जैसे कलाकारों ने फिल्‍म को यादगार बना दिया ये सभी कलाकार फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि भोजपुरी फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के गाने काफी अच्‍छे हैं, जिसका संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्‍यारे लाल ने। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं, जबकि संकलन गोविंद दूबे ने किया है। डीओपी नीटू इकबाल सिंह, लेखक मनोज सिंह टाइगर ,कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी व रिक्‍की गुप्‍ता का है। एक्‍शन बाजी राव का है।

Responsive Advertisement