पटना : विजन इंडिया का मनाया गया आठवां स्थापना दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 16 जुलाई 2018

पटना : विजन इंडिया का मनाया गया आठवां स्थापना दिवस


पटना (अनूप नारायण) : पटना के राजीव नगर स्थित विजन इंडिया थेरेपी सेंटर का 8वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जदयू विधान पार्षद रणवीर नंदन ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री नंदन ने कहा कि यह संस्थान तेजी से अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर हो रहा है। आज हर व्यक्ति किसी न किसी रोग से ग्रसित हैं ऐसे समय में एक्यूप्रेशर फिजियोथेरेपी किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इसमें गरीब मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था होनी चाहिए।

इस अवसर पर जदयू नेत्री देवयानी दुबे, जदयू कलम जीवी प्रकोष्ठ के महासचिव अनुराग समरूप व कई गणमान्य भी उपस्थित थे।

Responsive Advertisement