भोजपुरी का सबसे दमदार और मजेदार शो साबित होगा डांस घमासान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 11 जून 2018

भोजपुरी का सबसे दमदार और मजेदार शो साबित होगा डांस घमासान

Gidhaur.com (पटना) : कला और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अयूनो प्रोडक्शन जो काम कर रहा है वो काबिले तारीफ है। अपने अनोखे टेक्निक्स की वजह से डांस घमाशान अब तक का सबसे दमदार और मजेदार शो साबित होगा। उक्त बातें सोमवार को अयूनो प्रोडक्शन के द्वारा कुर्जी मोर स्थित गंगा रिसोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन ने कही।

इस अवसर पर उनके साथ भोजपुरी के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर व इस शो के निर्णायक कानू मुखर्जी, भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा सीमा सिंह, गायक एवं शो के एंकर अजित आनंद, लेखक दिनेश सिंह यादव, जदयू उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक वर्मा व अयूनो प्रोडक्शन के निदेशक व जदयू उद्योग प्रकोष्ट के महासचिव सौरभ कुमार उपस्थित थे।

अपने संबोधन में सौरभ कुमार ने कहा कि महुआ प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो का ऑडिशन बिहार, झारखंड  एवं यूपी में लिया गया। हमने तीनों राज्यों से हजारों प्रतिभाओं में से बेहतरीन प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें टीवी राउंड के लिए चयनित किया है। उन्होंने कहा कि आज से टीवी राउंड की शुरुआत हो रही है जिसमे कानू मुखर्जी, सीमा सिंह के नेतृत्व में बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाऐंगे। वहीं भोजपुरी के जाने-माने सिंगर अजित आनंद बतौर एंकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते नजर आएंगे।

प्रेस को संबोधित करते हुए कानू मुखर्जी ने कहा कि हमारे देश मे प्रतिभाओं की कमी नही है बस जरूरत है उन्हें सही मंच देकर उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने की। और इस कड़ी में डांस का जुनून रखने वाले डांसरों के लिए डांस घमाशान एक बेहतर विकल्प के रूप में साबित होगा। वहीं अभिनेत्री सीमा सिंह ने बताया कि इस शो के प्रति बच्चों का जुनून देखने लायक है। ऑडिशन से लेकर अब तक उनका टैलेंट दिन ब दिन निखरता ही जा रहा है। मैं दुआ करती हूं कि ये बच्चे अपनी मेहनत से अपने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो।

प्रेस वार्ता के बाद टीवी राउंड की शुरुआत की गई जिसमें बच्चों ने अपने दमदार प्रस्तुति से सबको आश्चर्यचकित कर दिया। एक के बाद एक परफॉरमेंस ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर पवन दुबे, अमरेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, विवेक कुमार, सौरभ कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अनूप नारायण
पटना     |     11/06/2018, सोमवार

Responsive Advertisement