लालू यादव के जन्मदिन पर बोले नीतीश कुमार - हैप्पी बर्थडे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 11 जून 2018

लालू यादव के जन्मदिन पर बोले नीतीश कुमार - हैप्पी बर्थडे

Gidhaur.com (पटना) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर ट्वीट कर बधाई दी है। बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से लालू और नीतीश के रिश्ते तल्खी भरे रहे हैं।

सार्वजनिक मंच ऊपर कभी यह साथ नजर नहीं आए हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप यादव की शादी में नीतीश कुमार के शामिल होने के बाद से ही राजनीतिक पंडित यह कयास लगा रहे हैं कि राजनीति की उठापटक में किंतु परंतु के बीच कुछ भी संभव हो सकता है।

आज जबकि लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर उनके खुशहाल और दीर्घायु होने की कामना की है। इसके कई मायने बिहार के राजनीति में निकाले जा सकते है।

अनूप नारायण
पटना      |      11/06/2018, सोमवार

Responsive Advertisement