दिलजान वाडिया की फिल्म 'पासा’ के रिकॉडिंग पर पहुंचे अपूर्व लखिआ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 11 जून 2018

दिलजान वाडिया की फिल्म 'पासा’ के रिकॉडिंग पर पहुंचे अपूर्व लखिआ

Gidhaur.com:(मनोरंजन):- मौली फिल्‍म्स के बैनर तले बन रही बॉलीवुड फिल्‍म ‘पाशा’ का आज कृष्‍णा स्‍टूडियो में गाने की रिकॉर्डिंग हुई । इस दौरान मौजूद थे फिल्‍म के कलाकार दिलजान वाडिया और उनको बधाई देने आये थे फेमस निर्देशक अपूर्व लाखिया। फिल्‍म में म्‍यूजिक दे रहे हैं अरविंद सिंह और गाने में आवाज दिया है मशूहर प्‍ले बैक सिंगर दिव्‍य कुमार ने। दिव्‍य कुमार ने काफी बडी फिल्‍मों में गाना गाया है। फिल्‍म के निर्माता भीमराव पंडित और रवि कदम का मानना है कि ये गाना गणेश जी का गाना है। दूसरी फिल्‍मों गणेश जी के गाने की तरह यह गाना भी सुपर हिट होगा। इस गाने को मशहूर एक्‍टर दिलजान वाडिया के उपर फिल्‍माया जायेगा।

उन्‍होंने कहा कि ये गाना सुपर हिट होगा। बांकी फिल्‍म के कलाकार बेहद नामचीन है और उनके बारे में जल्‍द ही जानकारी दी जायेगी।
फिल्म अभिनेता दिलजान वाडिया ने कहा कि यह हमारे लिए पॉजिटव साइन है और इसका फायदा हमारे फिल्‍म को मिलेगा। फिल्‍म की कहानी भी काफी शानदार है। आने वाले दिनों में फिल्‍म से जुड़ी और भी कई नयी चीजें लोगों को देखने को मिलेगी। मगर अभी मैं दिव्‍य कुमार और अरविंद सिंह का आभार व्‍यक्‍त करता हूं कि उन्‍होंने फिल्‍म की शुरूआत में एक शानदार गाने को रिकॉर्ड कराया है। यह गाने श्रोताओं के दिलों पर छा जायेगा। भगवान गणपति से हमारी यही प्रार्थना है।

अनूप नारायण
 पटना

Responsive Advertisement