गिद्धौर : पति के कुशलक्षेम हेतु सुहागिन महिलाओं ने किया वट सावित्री पूजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 15 मई 2018

गिद्धौर : पति के कुशलक्षेम हेतु सुहागिन महिलाओं ने किया वट सावित्री पूजन

[gidhaur.com | News Desk] :-  पति के दीर्घायु, पुत्र की प्राप्ति और उसके कुशलक्षेम के लिए, सोलह श्रृंगार कर सावित्री खंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार को गिद्धौर में वट सावित्री की पूजा-अर्चना की।मंगलवार की सुबह  गिद्धौर सहित प्रदेशभर में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत किया और बरगद के पेड़ की प्रदक्षिणा करते हुए पति के दीर्घायु की कामना करते हुए महिलाओं ने समूह में पूजा-अर्चना की और प्रदक्षिणा कर पेड़ से पीला धागा लपेटा।वहीं इस पर्व को लेकर गिद्धौर के पंचमंदिर में स्थित वट के वृक्ष पर पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़ भी नजर आई। यहां सुबह से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया और पुजारियों ने वेद-वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई। महिलाओं ने वडदेव के समक्ष मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना की। साथ ही गिद्धौर की महिलाएं षंचमंदिर वट वृक्ष के पास पूजा की सजी थाली के साथ उत्साहित नजर आई।
परिक्रमा करती महिलाएं                        फोटो -  राहुल कुमार
पाठकों को जानकारी से अवगत करते चलें कि, यह व्रत विशेषतौर पर विवाहित महिलाएं ही करतीं हैं। पुराणों के अनुसार, सावित्री ने अपने पतिव्रत के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस मांगे और पति को नया जीवन मिला साथ ही उन्हें अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिला था।
(अभिषेक कुमार झा)
गिद्धौर | 15/5/2018, मंगलवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -