चकाई : गर्मी की छुट्टी पर मस्ती की धूम, प्रतियोगिता आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 26 मई 2018

चकाई : गर्मी की छुट्टी पर मस्ती की धूम, प्रतियोगिता आयोजित

[gidhaur.com | चकाई] :- गर्मी छुट्टी की घोषणा और मस्ती की धूम के संगमोपरान्त शनिवार को ग्रीष्मावकाश के अवसर पर न्यू संत जेवियर हाई स्कूल में डांस एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार एवं विद्यालय के अध्यक्ष भरत प्रसाद सिन्हा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। आयोजित डांस एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दर्जनों छात्र छात्राएं ने भाग लिया। जिसमें नीलकंठ कुमार सिंह ने डांस प्रतियोगिता में प्रथम, मधु कुमारी ने द्वितीय एवं शुभाष टुडू व खुशबू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रीता मुर्मू, कृति कुमारी, इशिका कुमारी एवं उषा कुमारी को विजय घोषित किया गया। वहीं ग्रीष्मावकास के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी अव्वल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

वही मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राएं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि हमारे देश में डांस को योग मानते हैं। जिसे लोग अलग अलग तरह से देखते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को एक अच्छा प्रेरणा मिलता है। इस तरह के आयोजन हेतु स्कूल प्रबंधन भी धन्यवाद के पात्र हैं। वहीं कार्यक्रम से अभिभूत होकर शिक्षक शैलेन्द्र झा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बालहित में एक सराहनीय कदम है। इस तरह के आयोजन से बच्चों को ऊर्जा मिलती है, साथ ही पुरस्कृत हुए बच्चे को देखकर अन्य बच्चे भी प्रेरित होते हैं। शिक्षक श्री झा ने विद्यालय परिवार को साधुवाद का पात्र बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से स्कूली बच्चों के अंतर्निहित प्रतिभा का विकास होता है। वहीं मौके पर उपस्थित विद्यायल के अध्यक्ष भरत प्रसाद सिन्हा ने प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की। वहीं, स्कूल इंचार्ज राकेश कुमार सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। 

मौके पर शिक्षक गोकुल पंडित,अरुण सिन्हा, ऋचा कुमारी, नेहा कुमारी, अखिला किस्कु, जयमाला सिन्हा, करुणा दुबे, रिया कुमारी, प्रिया कुमारी, पुजा कुमारी, मतलु हांसदा, चन्दन सिंहा, पिंटू पासवान, रूपवंती एवं अभिभावक बिनोद वर्मा, मुकेश वर्मा, सुखदेव किस्कु, वकील सिंह, भीम वर्मा, सुरेंद्र राम, टिपन वर्मा, अशोक दास, दिलीप पासवान, ब्रह्मदेव वर्मा, उमेश पंडित, अरविंद शर्मा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता कार्यक्रम का लुप्त लुठाया।
(श्याम सिंह तोमर)
चकाई | 26/5/2018, शनिवार
Edited by - Abhishek Kumar Jha.
www.gidhaur.com



Post Top Ad - LHMU Hair Treatment