झाझा : योगा पर विशिष्टम व्याख्यान ने अभिज्ञान को दिलाया गोल्ड - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 26 मई 2018

झाझा : योगा पर विशिष्टम व्याख्यान ने अभिज्ञान को दिलाया गोल्ड

[gidhaur.com | झाझा] :- भारत सरकार के आयुष्मान मंत्रालय द्वारा रांची में आयोजित झारखंड योग महोत्सव के दौरान योगा पर विशिष्टतम व्याख्यान के लिए जमुई के अभिज्ञान को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों गोल्ड मेडल से पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।
झाझा में विद्युत विभाग में कार्यरत पिता रामशंकर तिवारी और माता सुजाता तिवारी के सबसे कनिष्ठ पुत्र अभिज्ञान ने अपने योग ज्ञान का ऐसा जलवा बिखेरा की झारखंड की जनता उसकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।
अपने योग ज्ञान के विशिष्टतम व्याख्यान से झारखंड महोत्सव में अपने सिक्का खनकाने वाले जमुई के अभिज्ञान फिलहाल रांची के योगदा सत्संग से जुड़े हैं।

संस्कारिक परिवार के पृष्ठभूमि से जुड़े गोल्ड मेडेलिस्ट अभिज्ञान, अपने क्षेत्र के जनमानस को बेहतर न्यायिक व उच्चतम प्रशासनिक व्यवस्था का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से फिलहाल, काॅमन लाॅ एडमिशन के माध्यम से न्यायिक सेवा की तैयारी में जूटे हैं।
विदित, झारखंड योग महोत्सव में बीते 20 मई को भाग लेकर गोल्ड मेडल जीतकर जमुई को गौरवान्वित करने वाले जमुई के अभिज्ञान प्रतिभा के धनी हैं, स्कूल के प्राथमिक स्तर से ही इनके अनेक कलात्मक गतिविधियाँ प्रशंसनीय रही है।
अभिज्ञान के इस उपलब्धि पर उनके परिजनों समेत उनके आवास स्थान पर उत्सवी माहौल व्याप्त है।
(अभिषेक कुमार झा)
न्यूज डेस्क | 25/05/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com


Post Top Ad -