अलीगंज : रसोईया संघ की बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 28 मई 2018

अलीगंज : रसोईया संघ की बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- प्रखंड के इस्लामनगर मध्य विधालय में रसोईया संघ की बैठक जिला रसोईया संघ के जिला संयोजक मो. हैदर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते जिला संयोजक ने कहा कि हम एक हो तो महौल का हालात बदल सकते है। सिर्फ संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर रसोईया को शोषण करने की शिकायत मिल रही है। वैसे शिक्षक रसोईया को शोषण करना बंद करें नही तो संघ आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगी। बैठक में संगठन की मजबूती व सदस्यता अभियान तेज करने की चर्चा विस्तार पूर्वक किया गया। बैठक में संघ की आगामी बैठक 13 जून को प्रखंड मुख्यालय में किए जाने का निर्णय लिया गया।
आयोजित उक्त बैठक में महेन्द्र यादव,ब्रह्देव ठाकुर,रसोईया सारो देवी,उर्मिला देवी,मीना देवी,रिकु देवी,चिंता देवी,तेतरी देवी, शांति देवी,अंजु देवी सहित बड़ी संख्या में रसोईया दीदी मौजूद नजर आए।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 28/5/2018, सोमवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -