जमुई : सर्वसम्मति से बिभूति बने बैडमिंटन संघ के सचिव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 14 मई 2018

जमुई : सर्वसम्मति से बिभूति बने बैडमिंटन संघ के सचिव

[gidhaur.com | जमुई] :- सोमवार की देर संध्या  जिला बैडमिन्टन संघ के सदस्यों की बैठक जमुई  महाराजगंज स्थित एक निजी आवास में डॉ. एसएन झा की अध्यक्षता में हुई।
आयोजित उक्त बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को जिलाध्यक्ष, बिभूति भूषण को सचिव, तथा उमेश कुमार राव को उपाध्यक्ष चुना गया, साथ ही राजेश कुमार  कोषाध्यक्ष बनाए गए।
वहीं उक्त बैठक में, संघ के बेहतर संचालन के लिए शेष सभी पदाधिकारियों का चुनाव जल्द से जल्द करने और अधिक से अधिक लोगों को संघ का सदस्य बनाने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावे सामान्य और आजीवन सदस्य बनाने हेतु उचित शुल्क निर्धारित करने एवं बैडमिंटन खेल के विकास हेतु स्कूल के बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराने का भी निर्णय लिया गया।
मौके पर अधिवक्ता चंद्रभानु सिंह, विजय कुमार सर्राफ, धनुषधारी वर्मा, बृज बिहारी शरण,राजनंदन कुमार, पवन कुमार, श्रीकांत केशरी,सौरभ कुमार, नितेश कुमार केशरी आदि मौजूद नजर आए।
(अभिषेक कुमार झा)
न्यूज डेस्क |  14/5/2018, सोमवार
www.gidhaur.com

Responsive Advertisement