पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग पर कलम के सिपाहियों का मिला समर्थन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 15 मई 2018

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग पर कलम के सिपाहियों का मिला समर्थन

[gidhaur.com | गोरखपुर ] :- सोमवार को दिन के 11 बजे  इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक, राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय कुरैशी कॉटेज, गोरखपुर सिटी, उ.प्र. में सम्पन्न हुई।
उक्त बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग के लिए प्रस्ताव पर सभी पत्रकारों ने समर्थन किया। पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए संघर्ष का एलान किया।
अम्बेडकर लहर के सम्पादक एवं बिहार स्टेट काउन्सिल मेम्बर श्याम सुंदर दास, वैशाली जिला उपाध्यक्ष मो. मज़हर हसन की पत्नी एंव टुडे बिहार न्यूज के समाचार सम्पादक निखिल सिंह की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन व्रत रख कर ईश्वर से प्रार्थना  की गई।
आगामी रोजा इफ्तार पार्टी गोरखपुर आयोजन के सम्बन्ध में विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि ग्यारह रमज़ान के बाद रोज़ा इफ्तार पार्टी किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, मंडल अध्यक्ष गोरखपुर जितेन्द्र द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष रफ़ी अहमद अंसारी, जिला सचिव शकील अहमद, श्रवण कुमार गुप्ता, मोहम्मद अहमद खान, शमीम अहमद 'डायमंड', मो. फैज़ान, नवेद आलम, दीपक कुमार त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, परवेज अख्तर, बेनी माधव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।
(अभिषेक कुमार झा)
न्यूज डेस्क | 14/5/2018, सोमवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -