पटना : मंजू सिन्हा की 11वीं पुण्यतिथि पर CM ने दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 15 मई 2018

पटना : मंजू सिन्हा की 11वीं पुण्यतिथि पर CM ने दी श्रद्धांजलि


[gidhaur.com | पटना] :-  बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के कंकडबाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क जाकर पत्नी स्व. मंजू सिन्हा को याद किया तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री मंजू सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग से अपनें पैतृक गाॅव कल्याणबिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुॅचकर अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सुपुत्र श्री निशान्त कुमार, बड़े भाई श्री सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कल्याणबिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गाॅव के देवी मंदिर में जाकर राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। वे करीब आधे घंटे तक अपने पैतृक गाॅव में रूककर ग्रामवासियों एवं निकट संबंधियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री श्री जय कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री शैलेष कुमार, सांसद श्री आर.सी.पी. सिंह, विधायक डाॅ. जीतेन्द्र कुमार, विधायक श्री रवि ज्योति, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गाॅधी जी, विधान पार्षद श्री हीरा बिन्द, सदस्य, आपदा प्रबंधन श्री उदय कांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अतीश चन्द्रा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ-साथ वरीय अधिकारी एवं स्थानीय लोगों ने भी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

न्यूज डेस्क | 14 मई 2018, सोमवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -