गोल्डन गर्ल श्रेयसी से एक और पदक की है उम्मीद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

गोल्डन गर्ल श्रेयसी से एक और पदक की है उम्मीद

[gidhaur.com | विशेष] :-   ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21 वें राष्ट्र मंडल खेलों में महिलाओं के डबल ट्रैप स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के साथ साथ पूरे विश्व में गिद्धौर (जमुई) को गौरवान्वित करने वाली पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह से यह देश एक और पदक की उम्मीद लगाए बैठा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, गोल्डन गर्ल श्रेयसी ने ट्रैप इवेन्ट के फाइनल्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस इभेन्ट में भारत की नजर जमुई (बिहार) की बेटी श्रेयसी पर है कि यह गोल्डन गर्ल एक और पदक अपने नाम कर संपूर्ण भारतवासियों को दोहरी खुशी का अवसर प्रदान करे।
पाठकों को जानकारी से अवगत करते चलें कि, सन् 2014 ई. में आयोजित राष्ट्र मंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने से चूक जाने वाली बिहार की महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह का स्वर्ण पदक जीतने का ख्वाब आखिरकार 2018 में विदेशी धरती पर साकार हो गया।
(अभिषेक कुमार झा)
न्यूज डेस्क | 12/04/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -