केन्द्रीय विद्यालय निर्माण की स्वीकृति हेतु पूर्व मंत्री ने लिखा पत्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 21 अप्रैल 2018

केन्द्रीय विद्यालय निर्माण की स्वीकृति हेतु पूर्व मंत्री ने लिखा पत्र

         
[gidhaur.com | News Desk]  :- बिहार सरकार द्वारा सूबे में शैक्षणिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के मजबूत इरादों को मूर्तरूप देने में पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने एक सराहनीय प्रयास किया है।
उत्तम अध्ययन-अध्यापन का वातावरण निर्मित करने की दृष्टि से पूर्व मंत्री श्री दामोदर रावत ने सूबे के जमुई जिलांर्तग स्थित झाझा में सर्वसुविधायुक्त केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु श्री संतोष कुमार मल्ल (भा.प्र. सेवा) आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली को एक पत्र लिखा है।
बृहस्पतिवार को निर्गत उक्त पत्रांक संख्या 125 में उन्होंने उक्त विद्यालय निर्माण हेतु श्री कुमार से स्वीकृति की मांग की है, ताकि विद्यार्थीगण का पठन पाठन सुचारु ढंग से चल सके।
पाठकों को जानकारी से अवगत करते चलें कि, पूर्व मंत्री श्री दामोदर रावत ने बीते 26/07/2017 को भी उक्त संगठन  से विद्यालय हेतु भवन निर्माण के स्वीकृति की मांग की थी, पर किसी कारणों से यह निर्माण कार्य अभी तक आरंभ नहीं हुआ है।

ध्यातव्य है कि, विद्यालय भवन निर्माणार्थ ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के द्वारा तकरीबन 8 एकड़ जमीन भी स्थान्तरित किया गया है।
  स्वर्णिम झाझा बनाने के लिए तय प्राथमिकताओं में से शिक्षा को विशेषकर आधार बनाने के लिए झाझा विधान सभा क्षेत्र वासियों ने इस पहल के लिए पूर्व मंत्री श्री रावत की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनको साधुवाद का हकदार बताया।
(अभिषेक कुमार झा)
20/04/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -