सोनो : लापता खुशबू जल्द होगी बरामद, टीम गठित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 14 अप्रैल 2018

सोनो : लापता खुशबू जल्द होगी बरामद, टीम गठित

gidhaur.com(सोनो) :- सोनो की खुशबू के गायब होने को लेकर शनिवार को सोनो थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई, जहां पर झाझा एस.डी.पी.ओ. भास्कर रंजन उपस्थित हुए।


इस मौके पर सोनो के सभी पत्रकारों के अलावा सोनो के कई बुद्धिजीवियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
बताते चलें कि, कांफ्रेंस के दौरान सर्व प्रथम गिरफ्तार किए गए खुशबू के फुफा गोपाल तमोली से पुछताछ की गई।  इसके बाद काफी देर तक सभी से राय परामर्श के उपरांत निर्णय इस बिंदु पर पहुंचा कि खुशबू की हत्या नहीं बल्कि वह भाग गई है। हालांकि एस.डी.पी.ओ. भास्कर रंजन ने बताया कि जब तक खुशबू  बरामद नहीं हो जाती तब तक कई बिंदुओं पर पुलिस की निगाह बनी रहेगी। खुशबू की बरामदगी के लिए एक टीम गठित करने का आदेश सोनो थाना को देते हुए उन्होंने कहा कि टीम का गठन कर गोपाल तमोली के द्वारा बताए गए स्थान पर खांख छानी जाए, ताकि सोनो बाजार के लोगों को कुछ दिनों के लिए चुप कराया जा सके।


इस दौरान खुशबू के मोबाइल लोकेशन, बैंक पासबुक आदि की जांच करने का निर्णय लिया गया। हालांकि खुशबू की खोज के लिए सोनो पुलिस को खुशबू की हाथों लिखा 02 वर्ष पुराना एक प्रेम पत्र बरामद हुआ है जिसे आवश्यक समझते हुए उसके बल बुते खुशबु की खोजबीन की जायेगी। इस दौरान खुशबू के फुफा गोपाल तमोली से आवश्यक पुछताछ भी की गई लेकिन गोपाल तमोली की बातों से कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।  गोपाल तमोली से उसके मोबाइल के संबंध में पुछताछ की गई तो उसने बताया कि पिछले 02 दिन पूर्व उनका मोबाइल कहीं खो गया है।


यहां बताते चलें कि अगर प्रशासन द्वारा गोपाल तमोली से उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर एवं उससे कड़ी पुछताछ किये जाने पर खुशबू तक पहुंचने में आसानी होती,लेकिन गोपाल तमोली को गिरफ्तार करने के बाद भी अगर उससे कड़ी पुछताछ नहीं किया गया तो खुशबू तो दूर खुशबू की छाया भी बरामद करने में प्रशासन असफल रहेगी।
पिछले वर्ष भी झाझा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी चंदन मेडिकल की एक पुत्री अपने नानी घर सोनो में रहती थी, उसे भी ननीहाल के दरिंदों ने मौत के घाट उतार दिया था, और पुलिस तमाशबीन बनी रही।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो  | 14/4/2018, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -