चकाई : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई रैली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 8 मार्च 2018

चकाई : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई रैली

gidhaur.com (चकाई) :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरूवार को प्रखंड में वर्ल्ड विज़न तथा जीविका समूह के सदस्यों ने  बाल विवाह एवं बाल मजदूरी के खिलाफ रैली निकाली गई। इस रैली में न केवल चकाई, बल्कि चकाई क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। रैली के दौरान महिलाओं ने बाल मजदूरी एवं बाल विवाह को सामाजिक कुरिति बताते हुए कहा कि बाल विवाह और बाल मजदूरी बहुत ही गंभीर मुद्दा है हमारे देश में इसे खत्म करना ही होगा। इसके लिए हमें और हमारे समाज को एकजुट होकर इस कुरिति के खिलाफ आवाज उठाकर इसके कुप्रभाव की जानकारी घर घर तक पहुँचाने की आवश्यकता है।
इस रैली में दर्जनों ग्रामीण महिलाएं तथा पुरुष को बढ़ चढ कर हिस्सा लेते हुए देखा गया।
(रमेश रिशव)
चकाई    |   08/03/2018, गुरूवार

Post Top Ad -