सोनो : पूर्व विधायक सुमित सिंह के जदयू में शामिल होने पर हुआ नागरिक अभिनंदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 21 मार्च 2018

सोनो : पूर्व विधायक सुमित सिंह के जदयू में शामिल होने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

Gidhaur.com (सोनो) : मिडिल स्कूल के मैदान में चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह का बुधवार को नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजन जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा धुमधाम से किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पुर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के जदयू में शामिल होने की खुशी में किया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित जदयू के प्रमुख लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए श्री सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया. उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदेव कुशवाहा ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन पुर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि रणजीत बिश्वकर्मा द्वारा किया गया.
इस मौके पर पुर्व प्रमुख आलमगिर अंशारी, पुर्व जिला पार्षद राजेंद्र दास, लोहा पंचायत के मुखिया जमादार सिंह, बलथर पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह, महेश्वरी पंचायत के मुखिया अजय सिंह, पैरा मटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सिंह, पुर्व मुखिया गीतानंदन सिंह, ढोंढरी पंचायत के पूर्व मुखिया मो. गुलजार अंशारी, गंदर पंचायत के पूर्व मुखिया राघो यादव के अलावा मनोहर बिश्वकर्मा, शरफराज अहमद, रामदेव साह, गुरदयाल यादव, नईम अंशारी तथा रिंकु मंडल सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो     |      21/03/2018, बुधवार

Post Top Ad -