गिद्धौर : कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग पर लोगों ने किए हस्ताक्षर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

गिद्धौर : कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग पर लोगों ने किए हस्ताक्षर

[गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा] :- शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा गिद्धौर एवं न्याय संघर्ष मोर्चा जमुई के संयुक्त तत्वाधान में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम महावीर मंदिर के प्रांगण में हुआ जहां  हस्ताक्षर कर कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों को साकार करने की बात कही गई। कार्यक्रम में  सचेतक के रूप में अजय कुमार ठाकुर मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई सभा के प्रखंड अध्यक्ष श्री मटुकधारी शर्मा द्वारा की गई।
अभियान में भाग लेते राजीव रावत व अन्य

आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिलाने हेतु राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई जिसमें मुख्य रूप से युवा जदयू के प्रदेश महासचिव राजीव रावत, अजय ठाकुर, अजीत कुमार ठाकुर, जदयु के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत, बेबी शर्मा, आरती कुमारी, भगवान दास मंडल, जदयू पतसंडा पंचायत अध्यक्ष अशोक केशरी आदि ने  अपना हस्ताक्षर कर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की अपनी मांग केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने को लेकर विचार विमर्स्श  की गई।
(News Desk) 17/02/2018(Saturday)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -