सोनो : स्व. वैद्यनाथ मंडल स्मृति सभा को पूर्व मंत्री ने किया संबोधित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

सोनो : स्व. वैद्यनाथ मंडल स्मृति सभा को पूर्व मंत्री ने किया संबोधित

gidhaur.com(सोनो) :- शुक्रवार को सरधोडीह में स्व. वैद्यनाथ मंडल स्मृति सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व बरनार मुद्दे को ले मुख्यमंत्री से बात करने पर मुख्यमंत्री ने जापान से लौटने के बाद बरनार जलाशय योजना का काम आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि बरनार और यहां के किसानों का दर्द जितना वह समझते हैं उतना कोई बाहरी नेता क्या समझ पाएगा। उनका इशारा बरनार पर लगातार बयान देते रहने वाले सांसद की तरफ था। उन्होंने कहा बैधनाथ मंडल उनके बेहद करीबी रहे व उनके अभिभावक की तरह थे। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने वहां उपस्थित अपने पुत्र तथा चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि सुमित को चकाई की जिम्मेदारी उन्होंने सौंपी है।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यहां के जन-जन, कण-कण से उनका अटूट लगाव है।
इस मौके पर राधेश्याम मंडल, प्रकाश मंडल, कपिलदेव मंडल, दिवाकर मंडल, वरीय नेता राजेश कुमार सिंह, लक्ष्मण झा, गीतानंदन सिंह, प्रभु राम, पंचानंद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मो. गुलजार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
बताते चलें कि सभा का संचालन शंभू दास ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बलदेव साह कर रहे थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 09/02/2018(शुक्रवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -