सोनो : प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता 2018 आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

सोनो : प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता 2018 आयोजित

gidhaur.com(सोनो) :- प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता 2018 का आयोजन शुक्रवार को बी.आर. सी. कार्यालय सोनो के प्रांगण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामाशंकर साव के अगुवाई में किया गया,जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी संकुल संसाधन केंद्रों के सैंकड़ों छात्र व छात्रा व प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  100 मीटर से 400 मीटर लंबी दोड़ , ऊंची कुद , लम्बी कुद , रीले दौड़ , पेंटिंग तथा क्विज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
   मौके पर उपस्थित शिक्षा पदाधिकारी रामाशंकर साव ने बताया कि प्रखंड स्तर पर प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तरिय बाल मेला में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को किये गये इस तरंग प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के कुल 17 सी.आर.सी. से आये प्रतिभागियों ने हरेक प्रतियोगिता में भाग लिया। इस तरंग प्रतियोगिता में सभी बी. आर. पी , संकुल समन्वयक तथा दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपना भरपूर सहयोग दिया।
इस मौके पर बी. आर. पी.राजेंद्र दास , संजय पांडेय एवं प्रदीप कुमार आर्य , सी.आर.सी. काॅर्डिनेटर अरविंद कुमार , सुनिल कुमार , नन्द कुमार सिंह , सुप्रिया , विपिन कुमार तथा अजीत कुमार के अलावा मध्य विद्यालय कसरोटी के प्रधानाध्यापक विनय कुमार दास , म० वि० प्रखंड काॅलोनी सोनो के प्रधानाध्यापक सौफेंद्र पासवान , म० वि० बटिया के फुल कुमार सिंह , म. वि. मंडरों के धर्मेंद्र सिंह , म. वि. छपरडिह के अरविंद कुमार , म. वि.कैशोफरका के निरंजन कुमार सिंह सहित सैंकड़ों स्थानीय दर्शक उपस्थित थे। वहीं आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण शिक्षा पदाधिकारी रामाशंकर साव ने किया।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 09/02/2018(शुक्रवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -