जमुई के एसपीएस महिला कॉलेज को सरकारी मान्यता दिलवाने को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

जमुई के एसपीएस महिला कॉलेज को सरकारी मान्यता दिलवाने को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : जमुई के श्यामा प्रसाद महिला कॉलेज को सरकारी मान्यता दिलवाने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गिद्धौर इकाई द्वारा नगर मंत्री विकास यादव की अगुवाई में छात्राओं के बीच गिद्धौर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

अभियान में हिस्सा ले रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निहाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जमुई के श्यामा प्रसाद महिला कॉलेज को सरकारी मान्यता दिलवाने हेतु 5 फरवरी से पूरे जमुई जिला में छात्र-छात्राओं के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। एबीवीपी ने 20 हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के समक्ष रखा जायेगा।

निहाल ने बताया कि जमुई जिला में एक भी सरकारी महिला कॉलेज नहीं होने के कारण यहाँ की छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मौके पर उपस्थित एबीवीपी गिद्धौर के नगर अध्यक्ष राजवंश केशरी ने कहा कि जब तक एसपीएस महिला कॉलेज जमुई को सरकारी मान्यता प्राप्त नहीं होता है, तब तक विद्यार्थी परिषद संघर्षरत रहेगा।

हस्ताक्षर अभियान में मधु कुमारी, प्रियंका कुमारी, रुपाली कुमारी, नीला परवीन, काजल कुमारी, सोनम कुमारी, रोशनी कुमारी, पूजा कुमारी, जूही कुमारी, रूचि कुमारी, पप्पू बर्नवाल, रौशन कुमार, रणवीर राव, अभिषेक यादव एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने हस्ताक्षर किये।

सुशांत साईं सुंदरम
गिद्धौर     |      09/02/2018, शुक्रवार

Post Top Ad -