सोनो : पूर्व विधायक ने विद्यालय का किया उद्धघाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

सोनो : पूर्व विधायक ने विद्यालय का किया उद्धघाटन

gidhaur.com(सोनो) :- ढोंढरी पंचायत के तिलवरिया गांव में सोमवार को न्यु D.A.V. पब्लिक स्कूल का उद्धघाटन चकाई विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
विद्यालय उद्धघाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस विद्यालय के संचालित होने से खासकर गांव के बच्चियों को शिक्षा के लिए हो परेशानी अब दूर हो जायेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यालय भेजने की अपील कर इस विद्यालय को संचालित करने में योगदान देने वाले लोगों को धन्यवाद देते हुए श्री सिंह ने उक्त विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को होने वाली कमियों को दूर करने का हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही।
इस मौके पर श्री सिंह के साथ प्रभू राम, शंभु दास, दिनदयाल बरनवाल , कृष्ण नंदन बरनवाल , छोटु मियां, अलाउद्दीन अंशारी, दिलीप यादव, चन्द्रशेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 05/02/2018 (सोमवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -