अलीगंज : संत निरंकारी समागम का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

अलीगंज : संत निरंकारी समागम का हुआ आयोजन

gidhaur.com (अलीगंज):- जिले के अलीगंज प्रखंड के बीआरसी मैदान में संत निरंकारी मंडल द्वारा विशाल सत्संग का आयोजन किया गया।संत समागम में पटना जोन के जोनल ईनचायॅ एन के पी वर्मा जी इस समागम में सतगुरू स्वरूप के रूप स्टेज से विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव को परमात्मा की जानकारी  लेकर ही भक्ति की शुरुआत करनी चाहिए।उन्होंने ने कहा कि सतगुरू सविनद्र हरदेव जी महाराज का यही ऐलान है कि कोई भी चीज को मेल बर्तन एवं प्यार में रहकर जात-पात  एवं धर्म से ऊपर उठकर मानव एक दुसरे मनुष्य को अपना समझकर मानवता का परिचय दे सकता है।जोनल मिडिया प्रभारी रामाशंकर यादव ने कहा कि गुरूमत एवं प्यार पर भक्ति की सीख बताते हुए कहा कि सतगुरू जी महाराज की सच्ची भावना से भक्ति करने पर मनुष्य की सभी म आकांक्षाए पुरी हो जाती है।मनुष्य को एक दुसरे मनुष्य से प्यार करना चाहिए और एक दुसरे को सहयोग करने में सदैव तत्पर रहना चाहिए। कई लोगों ने अपने अपने विचार रखा।मौके पर शाखा मुखी  शंकर महतो,जिला संयोजक ओमकार प्रसाद,ब्रहमदेव प्रसाद,उमा बहन,कविता बहन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुमत का विचार रखा।  सत्संग में सेवा दल के द्वारा सेवा का जजबा देखते बन रहा था।कार्यक्रम के बाद लंगर का भी आयोजन हुआ।मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 09/02/2018(शुक्रवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -